Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा का चुनाव जीत गए हैं. अगले कुछ दिनों में वे मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे. इधर, राज्यसभा का चुनाव जीतने के बाद जेडीयू के कई नेताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर उके बधाई दी है.
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के उपरांत जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने 1 अन्ने मार्ग मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के सभी चारों सदन लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य के क्लब में शामिल हो गए हैं।
जेडीयू प्रवक्ता व आयोग के सदस्य अरविंद निषाद ने कहा कि राष्ट्रीय फलक पर राज्यसभा सांसद के रूप में नीतीश कुमार अपने लंबे राजनीतिक जीवन के अनुभवों को साझा कर बिहार सहित देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे ऐसी कामना है।





