ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

कोरोना निगेटिव हो गये हैं मुख्यमंत्री, कोविड के ओमिक्रॉन वेरियेंट की चपेट में आये थे नीतीश कुमार

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना निगेटिव हो गये हैं. आईजीआईएमएस में करायी गयी उनकी कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. मुख्यमंत्री के कोविड टेस्ट के लिए लिये गये

कोरोना निगेटिव हो गये हैं मुख्यमंत्री, कोविड के ओमिक्रॉन वेरियेंट की चपेट में आये थे नीतीश कुमार
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना निगेटिव हो गये हैं. आईजीआईएमएस में करायी गयी उनकी कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. मुख्यमंत्री के कोविड टेस्ट के लिए लिये गये सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग भी करायी गयी थी, जिसमें ये पुष्टि हुई है कि वे कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित हुए थे. मुख्यमंत्री समेत बिहार के कई और प्रमुख लोग भी ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित हुए थे.


दरअसल पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस यानि IGIMS में बीते एक जनवरी से 11 जनवरी के बीच लिए गए कोरोना संक्रमितों के जितने भी सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग की गयी है, उसमें  सारे सैंपल में ओमिक्रोन वैरिएंट पाया गया. आइजीआइएमएस में सीएम नीतीश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, आइजीआइएमएस निदेशक डा. एनआर विश्वास औऱ पटना हाईकोर्ट के जस्टिस विकास जैन समेत 40 लोगों से ले गये सैंपल की जांच करायी गयी थी. जीनोम सिक्वेंसिंह में पाया गया कि सभी ओमिक्रोन वैरिएंट के शिकार बने थे. 


मुख्यमंत्री की नयी कोरोना जांच रिपोर्ट में वे कोविड निगेटिव पाये गये हैं. गौरतलब है कि पिछले 10 जनवरी को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ये जानकारी दी गयी थी कि नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उसके बाद वे सीएम आवास में ही आइसोलेशन में थे. 7 दिनों के बाद फिर से उनका सैंपल लिया गया, जिसमें वे निगेटिव पाये गये हैं. नीतीश कुमार से पहले सूबे के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत कई मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. 

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें