ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

नीतीश सरकार ने जारी की IAS अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की दूसरी लिस्ट, कई वरिष्ठ अधिकारियों का हुआ तबादला

पहली लिस्ट में 13 जिलों में नए जिलाधिकारी की तैनाती की गई है। जबकि दूसरी सूची में कई विभागों के सचिव, प्रधान सचिव लेवल के अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

बिहार
तबादले की दूसरी लिस्ट भी जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: नीतीश सरकार ने आज सोमवार को IAS अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की दूसरी लिस्ट जारी की है। पहली लिस्ट में 13 जिलों में नए जिलाधिकारी की तैनाती की गई है। जबकि दूसरी सूची में कई विभागों के सचिव, प्रधान सचिव लेवल के अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।


योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के सेंथिल कुमार को अब बिहार राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल को पथ निर्माण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


वहीं नगर विकास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। यह अगले आदेश तक सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव और बेल्ट्रॉन के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। वहीं अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के सचिव दिवेश सेहरा को ग्रामीण कार्य विभाग का सचिव बनाया गया है। यह अगले आदेश तक सामान्य प्रशासन विभाग के तहत जांच आयुक्त, खान आयुक्त, खनिज विकास निगम के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।


ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव सरवनन एम. को ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पद से हटा दिया गया है। इन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने को कहा गया है ।जबकि पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार और पुटकलकट्टी को स्थानांतरित करते हुए नगर विकास विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है । यह मेट्रो के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें