ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप

नीट छात्रा हत्याकांड! के विरोध में जहानाबाद में 25 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकाला गया। सांसद पप्पू यादव ने सरकार पर सबूत मिटाने और मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए CBI जांच की मांग की।

bihar
न्याय की मांग
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JEHANABAD:  पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने नीट छात्रा हत्याकांड! के विरोध में मृतका के पैतृक गांव से जहानाबाद शहर तक मंगलवार को 25 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकाला गया। इस मार्च में छात्रा के गांव के लोग ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोग भी शामिल हुए। 


जहानाबाद शहर के करगिल चौक पर आयोजित सभा में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मामले में लीपापोती कर रही है। पप्पू यादव ने कहा कि पटना के प्रभात रंजन मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टर ने छात्रा को रेफर करते समय निमोनिया होने की जानकारी दी थी, लेकिन बिना परिजनों की अनुमति के कई जांचें की गईं।


सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अगर PMCH के डॉक्टर ने गलत रिपोर्ट दी है तो उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, यदि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट सही हैं, तो दोषी डॉक्टर सतीश के खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच प्रक्रिया को बाधित करने के लिए महत्वपूर्ण सबूत नष्ट कर दिए गए।


जहानाबाद में आयोजित मार्च में शामिल होने के लिए करीब 10 हजार लोग पहुंचे थे। इस दौरान जहानाबाद के डीएम अनिल कुमार सिन्हा को 24 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मृतका के परिवार की सुरक्षा, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की गई।


पप्पू यादव ने मृतका की मां की हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मजबूती से न्याय की लड़ाई लड़ी। सांसद ने यह भी बताया कि राज्य सरकार की जांच एजेंसियां अपराधियों की बजाय पीड़ित परिवार को परेशान कर रही हैं और जनप्रतिनिधि चुप हैं। जो कही से भी उचित नहीं है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें