PATNA:इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां फोरलेन पर हादसा हो गया है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू की गाड़ी को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी।
घटना बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दाहोद गांव के पास हुई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि गाड़ी में नीरज बबलू की फैमिली थी। इस हादसे के बाद सभी सुरक्षित हैं।
बाढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार के किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं आई है। फिलहाल, पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। इसे लेकर बाढ़ थाने में अभी तक ना कोई आवेदन आया है और ना ही शिकायत दर्ज की गयी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।





