ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

नवादा जिले में थानाध्यक्ष समेत पूरा थाना हुआ क्वारंटाइन, महिला सिपाही मिली थी कोरोना पॉजिटिव

NAWADA : नवादा जिले के एक पूरे थाना के पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। महिला सिपाही के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद थानाध्यक्ष समेत तमाम पुलिसकर्मियों को क्वारें

नवादा जिले में थानाध्यक्ष समेत पूरा थाना हुआ क्वारंटाइन, महिला सिपाही मिली थी कोरोना पॉजिटिव
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NAWADA : नवादा जिले के एक पूरे थाना के पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। महिला सिपाही के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद थानाध्यक्ष समेत तमाम पुलिसकर्मियों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। वहीं सभी पुलिसकर्मियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।


जिले के बुंदेलखंड थाना के थानाध्यक्ष समेत सभी पुलिसकर्मी को क्वारंटाइन कर दिया गया है।दरअसल आरा की महिला सिपाही के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ये कदम उठाया गया है। आरा की जो महिला सिपाही कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है उसने कुछ दिनों तक उस थाने में ड्यूटी दी थी।अब बुंदेलखंड थाना के कुल 9 पुलिसकर्मियों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है।वहीं संक्रमित महिला पुलिसकर्मी के घर वालों के कुल 5 लोगों का सैंपल लिया गया है। वहीं सभी पुलिसकर्मियों को क्वारन्टीन करने के बाद थाने में  नए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है।एसआई नरोत्तम कुमार को प्रभार दिया गया है।


बता दें कि  जिले में अबतक कुल 5 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। सभी पुलिसकर्मियों को आईसोलट कर दिया गया है। नवादा में कुल 9 पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई जिसमें से नवादा सिविल सर्जन का बॉडीगार्ड भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं जिले में अब तक 36 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें