Hindi News / bihar / nawada-news / बिहार के इस जिले में 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला, DM...

बिहार के इस जिले में 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला, DM ने जारी किया आदेश

Bihar School News: बिहार के नवादा जिले में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए डीएम ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 11 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। यह आदेश 22 मई से 30 मई तक प्रभावी रहेगा।

1st Bihar Published by: SONU Updated May 21, 2026, 2:58:01 PM

Bihar School News

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Bihar School News: बिहार में भीषण गर्मी और लू का सितम जारी है। तापमान बढ़ने के कारण राज्य में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। नवादा में भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने कक्षा-8 तक के स्कूलों में 11:00 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।


नवादा जिला दंडाधिकारी की कोर्ट की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि “जिले में बढ़ते तापमान एवं विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।


जिला दण्डाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश, भा०प्र०से० द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में कक्षा-8 तक (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) पूर्वाह्न 11:00 बजे के बाद सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।


जारी आदेश के अनुसार विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वे उक्त आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निधारण सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों को भीषण गर्मी एवं लू के प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके। यह आदेश दिनांक 22.05.2026 से 30.05.2026 तक प्रभावी रहेगा।