ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

नवादा में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी, दूसरे दिन भी 3 लोगों की मौत

NAWADA : नवादा में लगातार दूसरे दिन भी जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी है. लगतार दूसरे दिन नवादा में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में धर्मेंद्र यादव उर्फ धरो ,

नवादा में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी, दूसरे दिन भी 3 लोगों की मौत
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NAWADA : नवादा में लगातार दूसरे दिन भी जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी है. लगतार दूसरे दिन नवादा में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई. 

मृतकों में धर्मेंद्र यादव उर्फ धरो , भूषण राजवंशी, और शिव शंकर यादव उर्फ प्रीति शामिल हैं. दूसरे दिन तीन मौत होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों में आक्रोश है और लोग सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र की हालत बिगड़ने के बाद इलाजे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. धर्मेंद्र के इलाज के दौरान सदर अस्पताल में पुर्जे पर अल्कोहल का जिक्र किया गया है. वहीं धर्मेंद्र की मौत के बाद पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. 

 मृतक के परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से धर्मेंद्र की मौत हुई है. वहीं सदर अस्पताल में फिलहाल पांच लोगों का इलाज अभी भी जारी है. एक शख्स की शराब पीने से आंख की रोशनी गायब हो गयी है. हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें