ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

तीन चचेरे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत, शादी समारोह से वापस लौट रहे थे

NALANDA: खबर नालंदा की है, जहां रहुई थाना इलाके के काजीचक के पास शुक्रवार की सुबह तीन चचेरे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। तीनों युवक शादी समारोह ख़तम होने के बाद बाइक से

तीन चचेरे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत, शादी समारोह से वापस लौट रहे थे
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA: खबर नालंदा की है, जहां रहुई थाना इलाके के काजीचक के पास शुक्रवार की सुबह तीन चचेरे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। तीनों युवक शादी समारोह ख़तम होने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह काजीचक के पास तेज रफ्तार से तरबूज लदे एक ट्रक की बाइक सवार तीनों युवक की टक्कर हो गई। मौके पर ही तीनों भाइयों की मौत हो गई। इस टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। 


इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों युवक अपने ही परिवार के सदस्य की बारात में बिंद थाना के डियावां गांव गया था। वहीं से तीनो लौट रहे थे। तीनों की पहचान कर ली गई है। सभी चंडी थाना के प्राणचक गांव लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। मृतकों की पहचान राजू, बंटी और रवि के रूप में हुई है। 


इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। यह हादसा सुबह के करीब 4.30 बजे हुआ है। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीण और परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही रहुई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों को आश्वासन दिया कि ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की भी आश्वाशान दिया गया है। रहुई थानाध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया कि तीनों शव की पहचान कर ली गई है। सड़क जाम को हटा दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें