ब्रेकिंग
युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयारयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार

राजगीर नेचर सफारी बंद किया गया, कोरोना के कारण फैसला

NALANDA : नालंदा के राजगीर स्थित नेचर सफारी को बंद कर दिया गया है. बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के कारण नेचर सफारी को बंद रखने का फैसला किया गया है. राजगीर नेचर सफारी का उद्घाटन इस

राजगीर नेचर सफारी बंद किया गया, कोरोना के कारण फैसला
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA : नालंदा के राजगीर स्थित नेचर सफारी को बंद कर दिया गया है. बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के कारण नेचर सफारी को बंद रखने का फैसला किया गया है. राजगीर नेचर सफारी का उद्घाटन इसी साल हुआ है और फिलहाल यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था. 


कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए नेचर सफारी को फिलहाल बंद करने का निर्णय लिया गया है. आपको बता दें कि नेचर सफारी नालंदा और गया के बीच जेठियन जाने वाले मार्ग में है. इसकी राजगीर शहर से दूरी लगभग 10 किलोमीटर है. सोन भंडार और जरासंध अखाड़ा से लगभग 8 किलोमीटर है. अधिकांश भू-भाग सोनागिरी और वैभारगिरि के बीच में है. 


नालंदा में 500 हेक्टेयर में फैले नेचर सफारी के निर्माण में लगभग 20 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. इसका निर्माण कार्य वर्ष 2017 में शुरू हुआ था. बीते साल 2020 के 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेचर सफारी और ग्लास स्काई वॉक ब्रिज का मुआयना किया था. उस वक्त सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए शेष कार्य पूरे करने का निर्देश दिया था. आखिरकार होली से पहले 26 मार्च को सीएम नीतीश कुमार ने नेचर सफारी का लोकार्पण किया. लेकिन अब कोरोना के हालत को देखते हुए इसे बंद करा दिया गया है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें