वैशाली में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, केस वापस लेने का दबाव, पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 10 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, बकरी चराने के दौरान हादसा BIHAR: निषाद आरक्षण पर राजनीति तेज, VIP ने BJP पर जनता को बरगलाने का लगाया आरोप मुजफ्फरपुर में बेपटरी हुई मालगाड़ी, बाल-बाल बचा रेल कर्मी, ट्रेनों का परिचालन बाधित Bihar News: नहाने के दौरान डूबने से दो लड़कियों की मौत, दादा को खाना पहुंचाने गई थीं दोनों बच्चियां आरा में 22 जून को 'संत सम्मेलन' का आयोजन, जन जागरण सेवा कल्याण संस्थान का कार्यक्रम JDU विधायक के भांजे की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रॉपर्टी के लिए छोटे भाई ने घटना को दिया था अंजाम Bihar News: काली कमाई से अकूत संपत्ति बनाने वाले अपराधियों की खैर नहीं, इस नए कानून को हथियार बनाएगी बिहार पुलिस Bihar News: काली कमाई से अकूत संपत्ति बनाने वाले अपराधियों की खैर नहीं, इस नए कानून को हथियार बनाएगी बिहार पुलिस IOCL में प्रबंधन की तानाशाही के खिलाफ आमरण अनशन, पूर्वी क्षेत्र के सभी लोकेशनों पर विरोध प्रदर्शन जारी
10-Apr-2025 10:59 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार में आई आंधी-तूफान से अब तक दो दर्जन लोगों की जान चली गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में 22 लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी है. बिहार शरीफ के नगमा में सबसे ज्यादा 6 लोगों की मौत हुई है. चैनपुरा में 2, इस्लामपुर के धेकवाहा में 3, रहुई के अंबा में 2 की मौत हो गयी है।
वही बिहारशरीफ के विष्णुपुर, रहुई के मोरा तालाब, इमामगंज, गिरियक के दुर्गापुर, सिलाव के खंडहर, गोरावाह, वेन के गुला बिगहा, नूरसराय के बरारा और रसलपुर में 1-1 व्यक्ति की जान गई है। वही जमुई जिले में ठनका गिरने से 3 महिला की दर्दनाक मौत हो गयी है। तेज आंधी तूफान के चलते वज्रपात की चपेट में आने से इन महिलाओं की जान चली गयी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतक की आत्मा की शांति की कामना की है। सीएम नीतीश ने मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये देने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। जमुई में गुरुवार शाम को आई तेज आंधी और वज्रपात ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में तीन महिलाओं की मौत हो गई। सिकंदरा प्रखंड के पोहे गांव में 65 वर्षीय यमुना तांती की पत्नी खेत में काम करते समय वज्रपात की चपेट में आ गईं। खैरा प्रखंड के मिल्की में रंजू कुमारी की भी वज्रपात से मौत हुई। जमुई प्रखंड के नवीनगर गांव में 25 वर्षीय ललिता देवी के कच्चे घर पर ताड़ का पेड़ गिरने से उनकी मौत हो गई।
55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने जिले में व्यापक नुकसान पहुंचाया। सिकंदरा में श्रीलक्ष्मी नारायण यज्ञ का विशाल पंडाल पूरी तरह ध्वस्त हो गया। अलीगंज और सिकंदरा के बीच दर्जनों पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया है। बरहट प्रखंड के ढांडा गांव में एक विशाल पेड़ घर पर गिरा। उपरी महिसौडी में एक मिट्टी की दीवार गिर गई। तेज हवाओं और बारिश से गेहूं की फसल की कटाई का कार्य रुक गया। आंधी से पहले आसमान में काले बादल छाए और धूल भरी आंधी चली, जिससे लोग इधर-उधर भागते नजर आए।