ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Smart Meter: बिहार में रिमोट‑चिप से चल रहा बिजली चोरी का बड़ा खेल, स्मार्ट मीटर में हाईटेक सेंधमारी से विभाग भी हैरान

Smart Meter: नालंदा में स्मार्ट मीटर में चिप और रिमोट से बिजली चोरी का बड़ा रैकेट उजागर हुआ है. मामले में दो उपभोक्ताओं पर 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही केस भी दर्ज किया गया है.

Smart Meter
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Smart Meter: बिजली विभाग ने चोरी रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए, लेकिन शातिर चोरों ने उसमें भी हाईटेक सेंधमारी का तरीका खोज लिया। नालंदा जिले में रिमोट और चिप के जरिए बिजली चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। नूरसराय के कश्मीरीचक और मंडाछ गांव में दो उपभोक्ताओं के यहां छापेमारी कर विभाग ने स्मार्ट मीटर में लगी चिप और रिमोट जब्त किए हैं।


दोनों मामलों में उपभोक्ताओं पर कुल मिलाकर करीब 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। सोमवार को एसडीओ अश्विनी कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम नूरसराय के कश्मीरीचक गांव में छापेमारी करने पहुंची। यहां गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद आटा चक्की और तेल मिल का संचालन करते हैं। 


उनके परिसर में लगे मीटर की जांच के दौरान निर्धारित लोड की तुलना में बिजली खपत काफी कम पाई गई। संदेह होने पर जब मीटर की बारीकी से जांच की गई तो सील से छेड़छाड़ और रिमोट के इस्तेमाल का खुलासा हुआ। इसी दौरान विरोध बढ़ने पर टीम रिमोट जब्त कर वापस लौट आई।


बिहारशरीफ ग्रामीण डिविजन के कार्यपालक अभियंता रूपक कुमार ने बताया कि बाद में पुलिस बल के साथ दोबारा जांच की गई। उपेंद्र प्रसाद के औद्योगिक कनेक्शन में 10 किलोवाट का लोड स्वीकृत था, लेकिन मीटर में खपत शून्य दर्ज हो रही थी। जांच में चिप लगाकर रिमोट से बिजली चोरी की पुष्टि हुई। इस मामले में उपभोक्ता पर 7 लाख 80 हजार 762 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मीटर और रिमोट को जब्त कर लिया गया है।


इससे पहले 9 जनवरी को नूरसराय थाना क्षेत्र के मंडाछ गांव निवासी ओमप्रकाश शर्मा के यहां भी इसी तरह का मामला सामने आया था। उनके औद्योगिक परिसर में लगे स्मार्ट मीटर में चिप लगाकर रिमोट से बिजली चोरी की जा रही थी। बिहारशरीफ शहरी डिविजन के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार के अनुसार, उपभोक्ता ने 15 किलोवाट का कनेक्शन लिया था, जबकि जांच में 40 किलोवाट का लोड पाया गया। इस मामले में 27 लाख 25 हजार 651 रुपये का जुर्माना लगाया गया और रिमोट व चिप जब्त की गई।


जांच में सामने आया है कि शातिर गैंग बेहद सफाई से मीटर की सील खोल देता है या पीछे के हिस्से को काटकर सर्किट को बाइपास कर देता है। इसके बाद मीटर के भीतर एक खास चिप लगाई जाती है, जो सेंसर को नियंत्रित करती है। इस चिप को कार की चाबी जैसे छोटे रिमोट से ऑपरेट किया जाता है। रिमोट ऑन रहने पर मीटर चालू रहता है, लेकिन रीडिंग बंद हो जाती है। जांच या मीटर रीडर के आने पर दूसरा बटन दबाकर मीटर को फिर से सामान्य कर दिया जाता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें