ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर शख्स की मौत

NALANDA : नालंदा में घने कोहरे के कारण एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में मौके पर ही एक शख्स की मौत हो गई. घटना हिलसा थाना इलाके के पभेड़ी मुख्य मार्ग में रेड़ी गांव के समीप हु

नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर शख्स की मौत
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA : नालंदा में घने कोहरे के कारण एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में मौके पर ही एक शख्स की मौत हो गई. घटना हिलसा थाना इलाके के पभेड़ी मुख्य मार्ग में रेड़ी गांव के समीप हुई है. 

मृतक की पहचान पटना के छनरुआ के छाती गांव के रहने वाले अजित कुमार के रुप में की गई है. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीण ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया

मिली  जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अजित मटर की ब्रिकी करने के लिए ऑटो पर लादकर हिलसा सब्जी मंडी जा रहा था. तभी ऑटो घने कोहरे के कारण  रेड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस दौरान चालक ऑटो से कूदकर भाग गया लेकिन अजित की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घर में कोहराम मच  गया है. बताया जा रहा है कि अजित खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर हिलसा थाना की पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें