ब्रेकिंग
पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर

पूर्णिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद में पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। शव को बोरे में भरकर 30 किलोमीटर दूर फेंकने से इलाके में सनसनी फैल गई।

Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime : बिहार के पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यहां एक पत्नी ने मामूली घरेलू विवाद में अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को बोरे में बंद कर करीब 30 किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया। यह घटना कसबा नगर परिषद के वार्ड संख्या-9 स्थित राधा नगर गांव की बताई जा रही है।


मृतक की पहचान 45 वर्षीय उमेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात उमेश सिंह और उनकी पत्नी सुनीता देवी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सुनीता देवी ने घर में रखे धारदार हसुआ से अपने पति पर हमला कर दिया। हमले में उमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने बेहद शातिराना तरीके से पूरे मामले को छुपाने की कोशिश की। उसने पहले पति के शव को बोरे में बंद किया और फिर उसे ठिकाने लगाने के लिए अमौर थाना क्षेत्र के पलसा घाट पुल के पास ले जाकर फेंक दिया। पुलिस का मानना है कि शव को इतनी दूर ले जाने में महिला को किसी अन्य व्यक्ति की मदद मिली हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है।


इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात तब सामने आई जब हत्या के बाद आरोपी महिला खुद ही सेंट्रल जेल पहुंच गई। वहां उसने जेल अधिकारियों से खुद को बंद करने की जिद करनी शुरू कर दी। महिला की इस अजीब हरकत से जेल प्रशासन भी हैरान रह गया। संदेह होने पर जेल अधिकारियों ने तुरंत केहाट थाना पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरुआती पूछताछ में महिला गोलमोल जवाब देती रही, लेकिन सख्ती बरतने पर उसने पूरी सच्चाई उगल दी। उसने स्वीकार किया कि उसने ही अपने पति की हत्या की है और शव को दूर फेंक दिया है।


महिला की निशानदेही पर पुलिस ने पलसा घाट पुल के पास से उमेश सिंह का शव बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


इस मामले में पुलिस ने मृतक के पड़ोसी महेंद्र सिंह को भी हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि शव को ठिकाने लगाने में महेंद्र सिंह या किसी अन्य व्यक्ति ने आरोपी महिला की मदद की हो सकती है।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे सिर्फ घरेलू विवाद ही वजह थी या इसके पीछे कोई और कारण भी छिपा हुआ है। इस घटना ने न केवल इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, बल्कि पारिवारिक संबंधों पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें