ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

Bihar Road Accident: नालंदा में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलट गई. हादसे में दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए.

Bihar Road Accident
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Road Accident: बिहार के नालंदा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना चंडी थाना क्षेत्र के सालेहपुर मोड़ और गौढ़ापर के बीच की बताई जा रही है।


मृतकों की पहचान आशीष कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल छात्रों में धीरज कश्यप, उत्सव सिंह और शशिकांत शामिल हैं, जिन्हें गंभीर स्थिति में इलाज के लिए चंडी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चंडी की ओर से तेज गति में आ रही थी। गौढ़ापर के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने आशीष कुमार और राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।


चंडी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना सामने आया है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिए हैं और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें