ब्रेकिंग
कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Bihar News: बिहार में स्कूल जा रही छात्राओं पर टूटकर गिरा बिजली का हाई टेंशन तार, हादसे में एक लड़की की मौत; कई झुलसीं

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्राओं पर टूटे बिजली के तार गिरने से एक छात्रा की मौत और तीन अन्य घायल हो गईं। घटना ट्रक के बिजली खंभे से टकराने के कारण हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा रूपनाथ दक्षिणी पंचायत के शंकर टोला के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह स्कूल जा रही छात्राओं पर अज्ञात ट्रक के सड़क किनारे बिजली खंभे से टकराने के कारण तार टूट गया और वह टूटे हुए तार सीधे छात्राओं पर गिर गया। 


इस घटना में सुबोध पासवान की बेटी विंध्यांचली कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य छात्राएं रितिका कुमारी, अंशु कुमारी और दिव्या कुमारी घायल हुईं, जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरैया में चल रहा है।


जानकारी के अनुसार, यह हादसा मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले की सीमा क्षेत्र में हुआ। प्रभावित छात्राएं वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के बेलवर गांव स्थित मध्य विद्यालय और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती थीं। घटना के समय वे स्कूल जा रही थीं।


दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। एक छात्रा की मौत और तीन अन्य छात्राओं के घायल होने के बाद ग्रामीणों में चीख-पुकार मची हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर पुलिस और वैशाली जिले की बेलसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 


सरैया थानेदार सुभाष मुखिया ने मामले की पुष्टि की और बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और मामले की अग्रिम कार्रवाई जारी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें