ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: गुटखा दुकानदार की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों ने पान मसाला दुकानदार रणधीर कुमार को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जांच शुरू कर दी है और इलाके में छापेमारी की जा रही है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR:मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने पान मसाला दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 


घटना रामपुर हरी थाना क्षेत्र के कोइली गांव और भराव बाजार के बीच हुई। जहां बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कोइली निवासी दिनेश राय के 35 वर्षीय पुत्र रणधीर कुमार के रुप में हुई है। जो पान मसाला का दुकान चलाते थे। रविवार को अपने घर से निजी काम के लिए बाजार जा रहे थे। तभी कोइली और भराव बाजार के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले कि रणधीर कुछ समझ पाते अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने युवक को निशाना बनाते हुए बैक-टू-बैक तीन गोलियां दागीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। फायरिंग की आवाज सुनकर जैसे ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ रणधीर को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही रामपुर हरी थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँची और मामले की छानबीन शुरू की। मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। साथ ही, इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस अन्य सभी पहलुओं पर भी गहनता से जांच कर रही है। इस वारदात के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे न्याय की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें