Hindi News / bihar / muzaffarpur-news / मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड: लाइसेंस रद्द होने के बाद जिला प्रशासन का बड़ा...

मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड: लाइसेंस रद्द होने के बाद जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, अस्पताल को किया सील

Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में आग लगने से छह मरीजों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया है। अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और सुरक्षा मानकों व भवन नियमों की जांच जारी है।

1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Jun 06, 2026, 12:19:07 PM

Muzaffarpur Hospital Fire

- फ़ोटो Google

Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड में छह मरीजों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया, जबकि एक दिन पहले ही सिविल सर्जन ने अस्पताल का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया था।


हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। नगर निगम की प्रशासनिक और तकनीकी टीम अस्पताल भवन में पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज और सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी सामने आने की बात कही जा रही है।


सिविल सर्जन ने अस्पताल प्रबंधन और मालिक से इस लापरवाही पर कड़ा स्पष्टीकरण भी मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब है कि गुरुवार सुबह अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। देखते ही देखते धुआं और आग की लपटें पूरे वार्ड में फैल गईं। उस समय आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे में दम घुटने और झुलसने से छह मरीजों की मौके पर ही मौत हो गई थी।