ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Bihar News: मुजफ्फरपुर के एक सरकारी स्कूल से सामने आई इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जिस शिक्षक पर बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी थी, उसी पर अब गंभीर आरोप लगे हैं...

गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कटरा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय गंजुआर पश्चिम में तैनात एक कंप्यूटर शिक्षक पर छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार और स्कूल के दौरान आपत्तिजनक गतिविधियां करने के गंभीर आरोप लगे हैं।


यह मामला सामने आने के बाद न सिर्फ ग्रामीणों में आक्रोश है, बल्कि अभिभावकों के बीच भी डर और नाराजगी का माहौल बना हुआ है। लोग अब खुलकर इस शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक, गांव के लोगों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मिलकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक लिखित शिकायत सौंपी थी। इस शिकायत में कंप्यूटर शिक्षक प्रीतम कुमार (TRE-01) के खिलाफ कई चौंकाने वाले आरोप लगाए गए हैं।


ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित शिक्षक विद्यालय समय के दौरान पढ़ाने के बजाय अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखते रहते हैं। इतना ही नहीं, कुछ मामलों में उन्होंने छात्राओं को भी ऐसे वीडियो देखने के लिए उकसाया। इस तरह की हरकतों से स्कूल का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया है।


शिकायत में यह भी कहा गया है कि शिक्षक कक्षा 9वीं और 12वीं की छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करते हैं, जिससे छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। इस कारण कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना कम कर दिया है।


ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की शिकायत सामने आई हो। इससे पहले भी प्रधानाध्यापक और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इस संबंध में जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यही वजह है कि अब लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।


इसके अलावा शिक्षक पर यह भी आरोप है कि वह अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह हैं। वह अक्सर बिना किसी सूचना के स्कूल से गायब रहते हैं और पढ़ाई-लिखाई में बिल्कुल भी रुचि नहीं लेते। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि वह कई बार बिना अनुमति के बाहर घूमने चले जाते हैं।


इन सभी आरोपों के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई और उनका तबादला नहीं हुआ, तो वे स्कूल में तालाबंदी कर देंगे। साथ ही जिलाधिकारी के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने की भी तैयारी की जा रही है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने भी अब कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने संबंधित शिक्षक को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है।


अधिकारियों का कहना है कि अगर शिक्षक का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निलंबन या अन्य सख्त कदम भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल इस पूरे मामले ने इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें