ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

राहुल-तेजस्वी की मौजूदगी में राजद विधायक के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन भी थे मौजूद

मुजफ्फरपुर के गायघाट में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान शाही दरबार होटल के बाहर राजद विधायक निरंजन राय के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे। आदर्श सिंह उर्फ राजा के समर्थकों ने की सीट को बदलने की मांग।

Bihar
राजद विधायक के खिलाफ प्रदर्शन
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे थे। लेकिन तभी उस वक्त मुर्दाबाद के नारे लगने शुरू हो गये। यह तब हुआ जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, मुकेश सहनी और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन केवटसा के शाही दरबार होटल में ब्रेक फास्ट कर रहे थे। 


वहीं होटल के बाहर लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के गायघाट विधानसभा सीट के विधायक निरंजन राय के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। नारेबाजी करने वाले एक तरफ आरजेडी के आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आदर्श सिंह उर्फ राजा के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे तो वही दूसरी ओर गायघाट के राजद विधायक निरंजन राय के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। निरंजन राय मुर्दाबाद के नारे लगातार लगाये जा रहे थे। लोग गायघाट विधानसभा सीट को चेंज करने की मांग कर रहे थे और निरंजन राय मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे।


शाही दरबार होटल के बाहर गायघाट के विधायक निरंजन राय के खिलाफ नारेबाजी होती रही। राजद विधायक के खिलाफ आदर्श सिंह उर्फ राजा के समर्थकोंने जमकर नारेबाजी की जिसे सुनकर महागठबंधन के नेता भी हैरान थे। इस दौरान होटल के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि यह हो क्या रहा है? क्योंकि होटल के अंदर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी मौजूद थे। 


जब राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी होटल के बाहर निकले तो उन्हें देखकर लोग और तेज आवाज में निरंजन राय मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। वहां मौजूद महागठबंधन के नेता भी यह सुनकर हैरान रह गये और सोचने लगे कि अभी तक वोट अधिकार यात्रा में महागठबंधन के समर्थक जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे, अचानक मुर्दाबाद के नारे क्यों लगाने लगे? यह बात सभी को हैरान कर रहा था। वही नारेबाजी करने वाले लोग भी राजद के कार्यकर्ता थे। जो गायघाट विधानसभा सीट को चेंज करने की मांग कर रहे थे और निरंजन राय मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें