ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Toll Plaza: बिहार के इस जिले में हाईवे पर चलना होगा महंगा, अब देना होगा टोल टैक्स – DM ने जारी किया आदेश

Bihar Toll Plaza: मुजफ्फरपुर में अब एनएच-27 के मैठी टोल प्लाजा के पास कट वाली सड़कों से गुजरने वाले वाहनों को भी टोल टैक्स देना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है

बिहार, टोल टैक्स, एनएच-27, मैठी टोल प्लाजा, हनुमान कट, मुजफ्फरपुर, जिलाधिकारी आदेश, वाहन चालान, राजस्व हानि, हाईवे नियम, NH-27, Bihar Toll Tax, Maithi Toll Plaza, Muzaffarpur News, District Magistrate
Toll Plaza
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Toll Plaza: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में  एनएच-27 (पूर्व में एनएच-57) पर स्थित मैठी टोल प्लाजा पर अब नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने आदेश जारी किया है कि प्लाजा के पास के कट या बायपास सड़कों से होकर गुजरने वाले सभी वाहनों को भी अब टोल टैक्स देना होगा।


हनुमान कट से हो रहा था अवैध आवागमन

प्रशासन को शिकायत मिली थी कि टोल प्लाजा से लगभग 250 मीटर पूरब स्थित हनुमान कट से भारी व्यावसायिक और गैर-व्यावसायिक वाहन बिना टोल टैक्स दिए गुजर रहे हैं। इससे सरकारी राजस्व की हानि हो रही थी और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) और एसडीपीओ (पूर्वी) से संयुक्त जांच करवाई।

जांच के बाद कड़ा फैसला

जांच रिपोर्ट में सुझाव दिया गया कि सभी वाहनों का संचालन मैठी टोल प्लाजा से होकर ही हो और हनुमान कट से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसके आधार पर जिलाधिकारी ने भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण और सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

स्थानीय लोगों को राहत

टोल प्लाजा से 20 किमी की परिधि में रहने वाले स्थानीय वाहन मालिकों को 340 रुपये प्रतिवाहन की दर से मासिक पास जारी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस संबंध में जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश भी दिए हैं। इस फैसले से एक ओर जहां राजस्व की चोरी पर रोक लगेगी, वहीं दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। हालांकि, स्थानीय लोगों के लिए मासिक पास की सुविधा राहत का काम करेगी।


टैग्स
इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें