ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: बिहार की बेटी अनुष्का ने रूस में रचा इतिहास, कराटे वर्ल्ड कप में जीता मेडल

Bihar News: बिहार की बेटी ने दुनिया में नाम रौशन किया है। मुजफ्फरपुर की 13 वर्षीय अनुष्का अभिषेक ने मॉस्को में कराटे विश्व कप 2025 में सिल्वर मेडल जीतकर बिहार के साथ पूरे देश का मान बढ़ाया।

Bihar News
: बिहार की बेटी अनुष्का ने रूस में रचा इतिहास, कराटे वर्ल्ड कप में जीता मेडल
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: मुजफ्फरपुर की बेटी अनुष्का ने इतिहास रच दिया है। रूस की राजधानी मॉस्को के विमपेल स्टेडियम में 4 से 8 अप्रैल तक चले कराटे विश्व कप- 2025 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 13 वर्षीय अनुष्का अभिषेक ने सिल्वर मेडल जीता है। अनुष्का की इस ऐतिहासिक जीत पर इंडिया जेन टू शीन कराटे फेडरेशन की सेंडाई शिल्पी सोनम ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि भारत की बेटियां आज विदेशी खेल मंचों पर भी परचम लहरा रही हैं।


अनुष्का ने ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान और क्वार्टरफाइनल में अर्मेनिया को हराकर पदक सुनिश्चित किया। सेमीफाइनल में मॉरीशस को हराकर वह फाइनल में पहुंची, जहां उनका मुकाबला रूसी खिलाड़ी से हुआ। फाइनल में वह 3 प्वाइंट से चूक गई और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। लेकिन गर्व की बात यह है कि बिहार के एक छोटे से शहर से निकलकर उन्होंने दूसरी बार भारत का प्रतिनिधित्व किया और सफलता हासिल की।


अनुष्का ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने कोच शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका प्रोत्साहन किया। उन्होंने पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश को कई पदक दिलाए हैं। अनुष्का के मेडल जितने पर उनके घर-परिवार के साथ पूरे बिहार के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें