ब्रेकिंग
फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत

अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घर आने के दौरान घटना को दिया अंजाम

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है. मंगलवार की देर शाम सरैया थाना क्षेत्र के छितरी रोड में अपराधियों ने पोखरैरा निवासी विक्की कुमार को गोली मार दिया. घटन

अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घर आने के दौरान घटना को दिया अंजाम
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है. मंगलवार की देर शाम सरैया थाना क्षेत्र के छितरी रोड में अपराधियों ने पोखरैरा निवासी विक्की कुमार को गोली मार दिया. 

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में विक्की को इलाज के लिए बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार विक्की बाजार से घर लौट रहा था. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. विक्कीको गोली लगने की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आज शाम वह घर लौट रहा था इसी क्रम में अज्ञात अपराधियो ने उसे गोली मारकर भाग निकले. मौके पर पहुंची सरैया थाना की पुलिस ने बताया कि बताया कि एक युवक को गोली लगी है. सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. सभी बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है. जो भी  तथ्य सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें