ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेशवियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेशवियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....

प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर, सस्पेंड मजिस्ट्रेट और पत्नी हत्या के आरोप में गिरफ्तार

MUZAFFARPUR: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद हड़ंकप मच गया. यह हत्या का आरोप प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र नाथ को मोहल्ले के सस्पेंड मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार और उनकी पत्नी अदिति

प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर, सस्पेंड मजिस्ट्रेट और पत्नी हत्या के आरोप में गिरफ्तार
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR:  प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद हड़ंकप मच गया. यह हत्या का आरोप प्रॉपर्टी  डीलर नरेंद्र नाथ को मोहल्ले के सस्पेंड मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार और उनकी पत्नी अदिति मेहता पर लगा है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग की है.


घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. धीरे धीरे लोगों की भीड़ जुट गयी. जिसके बाद लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी के अनुसार एक बड़े पूर्व रिटायर्ड अधिकारी के घर में बीते कुछ महीनों से पुराना विवाद चल रहा था. उसी विवाद की जड़ में उक्त अधिकारी के पुत्र आशुतोष कुमार और बहू अदिति मेहता जबरन अपने घर में रह रही थी. जिस घर को पूर्व में अधिकारी अपने बेटी और दामाद के नाम कर चुके हैं. अधिकारी के बेटे और बहू बहुत जगह अपना प्रभाव यूज कर दबंगई करते रहे है. इसी क्रम में रविवार की देर शाम उक्त महिला ने मृतक नरेंद्र नाथ को अमर सिनेमा चौक से नुकूलवा चौक जाने वाले सड़क पर जाते हुए देखा. 


दबंग महिला व उसके पति ने मृतक नरेंद्र नाथ पर आरोप लगाया की यही वह शख्स है जिसने मेरे घर का ताला तोड़, तोड़फोड़ मारपीट किया था. दबंग महिला ने साक्ष्य के रूप में CCTV का हवाला देते हुए नरेंद्र की बेरहमी से न सिर्फ पिटाई की बल्कि अपने समर्थकों के साथ उसके शरीर पर धारदार लोहे के हथियार से हमला कर दिया. घटना के बाद लोग रिक्शा से अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची मिठनपुरा और नगर थाना की पुलिस ने आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की छानबीन कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें