ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Bihar News: बिहार में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में एक ही परिवार के 6 लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सुस्ता गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के छह लोग झुलसे। एक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुस्ता पंचायत के सुस्ता गांव में शुक्रवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, रामजी पासवान के घर में सुबह-सुबह खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। उन्होंने नया गैस सिलेंडर भरवा कर लाया था। जैसे ही सिलेंडर को चूल्हे से जोड़कर आग जलाने की कोशिश की गई, वैसे ही जोरदार धमाका हो गया। सिलेंडर फटते ही रसोई में भयंकर आग लग गई, जिसकी चपेट में परिवार के सभी सदस्य आ गए।


घायलों में रामजी पासवान, बिनोद पासवान, रिंकू देवी और तीन बच्चे—गौतम, मनीष और ज्योति शामिल हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें और खिड़कियां भी हिल गईं। पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर दौड़े।


घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार पुलिस बल और अग्निशमन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने रसोई में लगी आग पर काबू पाया। सभी घायलों को इलाज के लिए पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें