ब्रेकिंग
भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशCBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहभ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशCBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह

मुंगेर पुलिस फायरिंग की जांच के लिए SIT गठित, टीम में SP और 3 DSP शामिल

PATNA: मुंगेर पुलिस फायरिंग केस की जांच के लिए एसआईटी की टीम गठित कर दी गई है. जांच का जिम्मा एसपी और 3 डीएसपी को दी गई है. जांच कर रिपोर्ट देंगे. फायरिंग में प्रयोग किया गया

मुंगेर पुलिस फायरिंग की जांच के लिए SIT गठित, टीम में SP और 3 DSP शामिल
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: मुंगेर पुलिस फायरिंग केस की जांच के लिए एसआईटी की टीम गठित कर दी गई है. जांच का जिम्मा एसपी और 3 डीएसपी को दी गई है. जांच कर रिपोर्ट देंगे. फायरिंग में प्रयोग किया गया पुलिस के हथियारों की भी जांच होगी. हथियारों की जांच एफएसएल की टीम करेगी. इसके बाद पुलिस फायरिंग में जिस युवक की मौत हुई थी उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मिलान किया जाएगा. 

25 पुलिसकर्मियों पर केस

1 नवंबर को कोतवाली थाना में श्रद्धालुओं पर फायरिंग और लाठीचार्ज को लेकर 20-25 अज्ञात पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया गया. घटना के बाद पहली बार यह केस पुलिस के खिलाफ हुआ है. वही, मृतक के परिजन भी पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जो वीडियो वायरल हुआ है उससे दोषी पुलिसकर्मियों का पहचान किया जा रहा है.


मुंगेर में तीन थानों में लगाई आग

29 अक्टूबर को भीड़ ने तीन थानों को आग लगाकर जला दिया. पूर्व सराय थाना और बासुदेवपुर ओपी और कोतवाली को भीड़ ने फूंक डाला. तीनों थानों की कई गाड़ियों में भीड़ ने आग लगा दी थी. लिपि सिंह के ऑफिस और एसडीपीओ के ऑफिस पर भी लोगों ने तोड़फोड़ किया था. पांच  से अधिक थानों पर भीड़ ने हमला और पथराव किया था. 


पुलिस पर फायरिंग का आरोप

26 अक्टूबर को मुंगेर में पुलिस जबरन मूर्ति विसर्जन करा रही थी. इसका जब लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पुलिस ने फायरिंग कर दी. एक युवक की सिर में गोली लगी और उसकी मौत हो गई. एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि 4 लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद कई लोग लापता है.  यह घटना मुंगेर के दीन दयाल चौक के पास हुई थी. मुंगेर के लोगों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि पहले से परंपरा रही है कि पहले बड़ी देवी का मूर्ति विसर्जन होता है. उसके बाद छोटी मूर्ति का विसर्जन किया जाता है. लेकिन पुलिस जबरन विसर्जन करा रही थी. पुलिस ने इस दौरान बेरहमी से लोगों की पिटाई की है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें