ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

साइकिल से पूरे भारत की धार्मिक यात्रा आज से शुरू की। वे चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का दर्शन करेंगे। यात्रा से पहले परिवार और स्थानीय लोगों ने उन्हें तिलक और आरती के साथ विदा किया। यात्रा से पहले उन्होंने गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना की

बिहार न्यूज
धार्मिक यात्रा पर नीतीश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER: नीतीश कुमार ने आस्था, भक्ति और संकल्प की मिसाल पेश करते हुए साइकिल से पूरे भारत की धार्मिक यात्रा शुरू की है। वे इस यात्रा में चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का दर्शन करेंगे। यात्रा की शुरुआत से पहले उनके परिवार और स्थानीय लोगों ने उन्हें तिलक लगाकर और आरती उतारकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। नीतीश की यह यात्रा उनके लिए आध्यात्मिक संकल्प और भक्ति का प्रतीक है। 


बिहार के मुंगेर जिले से एक युवक ने आस्था, भक्ति और संकल्प की अनोखी मिसाल पेश की है। मुंगेर के रहने वाले नितीश कुमार साइकिल से पूरे भारत की धार्मिक यात्रा पर निकल पड़े हैं। वे साइकिल से देश के चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का दर्शन करेंगे। इस आध्यात्मिक यात्रा पर रवाना होने से पहले परिवार और स्थानीय लोगों ने उन्हें तिलक लगाकर और आरती उतारकर शुभकामनाओं के साथ विदा किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। 


दरअसल मुंगेर जिले के बरियारपुर बस्ती के रहने वाले बीतन मंडल के 18 वर्षीय पुत्र नितीश कुमार अपनी पहली धार्मिक यात्रा पर साइकिल से निकल पड़े हैं। इस यात्रा की शुरुआत से पहले उनके घर पर एक भावुक माहौल देखने को मिला। परिजनों और आसपास के लोगों ने उनकी आरती उतारी, माथे पर तिलक लगाया और उनकी सुरक्षित व सफल यात्रा की कामना की। 


नीतीश अपनी इस लंबी धार्मिक यात्रा की शुरुआत बिहार के सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा के पावन तट से करेंगे। वहां गंगा स्नान करने के बाद वे झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा के बाद वे अपनी साइकिल यात्रा को आगे बढ़ाते हुए पश्चिम बंगाल की ओर निकलेंगे। इसके बाद वे देश के अलग-अलग राज्यों में भ्रमण करते हुए चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों में दर्शन और पूजा करेंगे। 

नीतीश कुमार का कहना है कि यह उनकी पहली इतनी बड़ी धार्मिक यात्रा है और यह यात्रा उनके लिए आस्था, भक्ति और संकल्प का प्रतीक है। उनका मानना है कि इस तरह की यात्राएं व्यक्ति को आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाती हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। उन्होंने बताया कि वे इस यात्रा के दौरान भगवान से देश और समाज की खुशहाली की प्रार्थना करेंगे। साथ ही उनकी यह भी कामना है कि गो माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए। अपनी इसी भावना और संकल्प के साथ नितीश कुमार साइकिल से हजारों किलोमीटर की इस आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़े हैं।

मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें