ब्रेकिंग
बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर

मुंगेर पुलिस को अब नहीं सताएगा कोरोना का डर, SP लिपि सिंह ने सुरक्षा के लिए करवाया ये इंतजाम

MUNGER : मुंगेर पुलिस ने पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस कार्यालय में सैनिटाइजेशन जोन बनाया है। सैनिटाइजेशन जोन का शुभारंभ एसपी लिपि सिंह ने

मुंगेर पुलिस को अब नहीं सताएगा कोरोना का डर,  SP लिपि सिंह ने सुरक्षा के लिए करवाया ये इंतजाम
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER : मुंगेर पुलिस ने पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस कार्यालय में सैनिटाइजेशन जोन बनाया है। सैनिटाइजेशन जोन का शुभारंभ एसपी लिपि सिंह ने खुद सनेटाइज होकर किया। एसपी ने कहा कि पुलिस फ्रंटलाइन कोरोना वारियर है ऐसे में उनकी सुरक्षा बेहद जरूरी है।


पुलिस कार्यालय में कई विभाग संचालित होते हैं, जहां काफी संख्या में पदाधिकारी और कर्मी काम करते हैं। पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के लिए सैनिटाइजेशन जोन बनाया गया है। कर्मियों को पहले हैंडवाश से अपना हाथ धोने के लिए हैंडवॉश और वाटर स्टैंड लगाया गया है. इसके बाद एक शू प्लेट लगाया गया है। शू प्लेट में सैनिटाइजर और ब्लीचिंग पाउडर युक्त पानी रखा रहता है, जिस पर कि सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को अपने पैर रखने होते हैं ताकि उनके जूते के सोल धुल सकें। इसके बाद दो स्प्रे फैन लगाए गए हैं। स्प्रे फैन की तरफ हाथों को फैला कर हथेली पंखों की तरफ फैलानी होती है ताकि उनका पूरा शरीर और हाथ सैनिटाइज हो सके। इसके बाद एक कारपेट पर उनको चलने के लिए कहा गया है ताकि उनके भीगे हुए जूते सूख जाएं और तभी वे कार्यालय में प्रवेश करेंगे।


एसपी लिपि सिंह ने बताया कि सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को इसी प्रक्रिया का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होनें कहा कि पुलिसकर्मी और पदाधिकारी दिन रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं और फ्रंटलाइन पर रहकर काम करते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा बेहद जरूरी है। अधिकारियों और जवानों की सुरक्षा के लिए ही सैनिटाइजेशन जोन बनाया गया है. एसपी ने कहा कि सैनिटाइजेशन जोन को लगातार कार्यरत रखने का निर्देश दिया गया है। इसे धीरे-धीरे सभी पुलिस प्रतिष्ठानों में लागू कराया जाएगा।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें