ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Ashwini Vaishnaw Bihar Visit: पटना से जमालपुर के लिए रवाना हुए रेल मंत्री, कारखाना निरिक्षण के अलावा कई अहम परियोजनाओं की देंगे सौगात

Ashwini Vaishnaw Bihar Visit: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बिहार के जमालपुर रेल कारखाना का निरीक्षण करने पटना से निकल चुके हैं। 79 करोड़ की वैगन पीओएच सुविधा के शिलान्यास के अलावा बिहार को नई रेल परियोजनाओं की भी देंगे सौगात।

Ashwini Vaishnaw Bihar Visit
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जमालपुर रवाना
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Ashwini Vaishnaw Bihar Visit: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के तहत आज जमालपुर रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण करने पटना से प्रस्थान कर चुके हैं। पटना जंक्शन से इंस्पेक्शन कार के जरिए वे जमालपुर के लिए रवाना हुए, उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।


उनके इस दौरे को बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि रेल मंत्री बिहार को रेलवे से जुड़ी कई नई परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, जमालपुर रेल इंजन कारखाना को आधुनिक बनाने की योजना है। रेल मंत्री आज करीब 79 करोड़ रुपये की लागत से वैगन पीओएच सुविधा का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना से प्रत्येक महीने 545 से 800 वैगनों की मरम्मत संभव हो सकेगी।


इसके अलावा, कारखाने को एलएचबी कोच और वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपे जाने की भी संभावना है। रेल मंत्री कारखाने के विभिन्न शॉप्स का निरीक्षण करेंगे और कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना करेंगे। रेल मंत्री का यह दौरा बिहार के रेलवे विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। उनके दौरे में नई ट्रेनों की शुरुआत, अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और अन्य रेल परियोजनाओं को गति देने की घोषणाएं संभावित हैं।


बता दें कि, बिहार में रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हाल ही में 70,672 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया है, जो नए रेल मार्गों, गेज परिवर्तन और स्टेशन उन्नयन के लिए उपयोग होगा। ये परियोजनाएं न केवल यातायात को सुगम बनाएंगी, बल्कि रोजगार सृजन और आर्थिक विकास में भी योगदान देंगी।


प्रेम राज की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें