ब्रेकिंग
कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

BIHAR: शादी के 12 साल बाद पत्नी को मौत के घाट उतारा, एक बेटे का बाप बनने के बाद पति मांग रहा था 5 लाख दहेज

मुंगेर में कलयुगी पति ने दहेज की खातिर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को छुपाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिहार
दहेज दानव की करतूत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER: बिहार में दहेज हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून तक बना रखे हैं, इसके बावजूद दहेज  दानव अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मुंगेर जिले का है जहां 5 लाख रूपये के लिए एक विवाहिता का कत्ल उसके पति ने कर दी। पत्नी की हत्या के बाद उसकी लाश को छुपाने की भी कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और शव को बरामद किया। 


दरअसल पति ने दिल्ली में दुकान खोलने के लिए ससुराल पक्ष से दहेज के रूप में  5 लाख रुपए की मांग की थी। 5 लाख नहीं मिलने पर बौखलाए पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को छुपाने कि कोशिश की। घटना मुंगेर जिला अंतर्गत हरपुर थाना क्षेत्र के शंभूगंज का है, जहां के रहने वाले अजीत कुमार की शादी जिले के ही टेटीया बंबर प्रखंड स्थित शिवपुर गांव की संगिना कुमारी से वर्ष 2013 में हुआ था।


शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। किसी को विश्वास नहीं था कि उनकी बेटी के साथ ऐसा होगा। उसका पति अजीत दिल्ली में सिलाई की दुकान में काम करता था। पत्नी को भी अपने साथ दिल्ली ले गया था। उस दौरान दोनों को एक पुत्र धन भी प्राप्ति हुई थी। शादी के काफी साल बीत जाने के बाद अजीत के मन में आया कि वह दिल्ली में ही एक सिलाई की दुकान खोले पर इसके लिए उसके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे।


जिसके बाद वह अपनी पत्नी से इस बात का प्रेशर बनाने लगा कि वह अपने मायके वालों से 5 लाख रुपए दहेज के रूप में ले कर आए। जिससे कि वह सिलाई का दुकान खोल सके। लेकिन इस पर पत्नी ने असमर्थता जाहिर कि कहा कि उनके पिता खुद कर्ज में डुबे हुए है, वो कहां से 5 लाख रुपये दे पाएंगे। उनके पिता अभी इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ है। दहेज देने से इनकार करने पर अजित अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा करने लगा। 


अजीत के द्वारा कई बार संगिना को बुरी तरफ पीटा भी गया।  इस बीच वह पत्नी को मायके से वापस अपने घर ले आया। लेकिन दोनों के बीच  झगड़ा शांत नहीं हुआ। चार दिन पूर्व 26 अगस्त को भी दोनों के बीच झगड़ा फिर हो गया । झगड़ा तो शांत तो हो गया लेकिन अजीत के मन में कुछ ओर ही चल रहा था। 29 अगस्त को भी पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और झगड़ा हुआ। 


इस बार अजीत ने उसे अपने रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक कदम उठाते हुए गला दबा संगिना को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं शव को छिपाने के लिए अजीत अपने भाइयों के साथ गांव के ही नदी में फेंकने निकल पड़ा लेकिन पड़ोस के लोगों ने यह दिख लिया और उसके बाद इस बात की सूचना मृतका के मायके वालों और पुलिस को दे दी । 


वहीं पुलिस के आने की सूचना के बाद घबराकर अजित घर पहुंच गया और शव को घर में ही छोड़ भाइयों के साथ फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी पति अजीत को गांव से ही अरेस्ट कर लिया है। वही उसके भाईयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें