ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

बिहार: DPO समेत दर्जन भर CDPO निलंबित, मंत्री मदन सहनी की बड़ी कार्रवाई

MUNGER: मुंगेर के CDPO को समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने निलंबित कर दिया है. इसको लेकर मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित जांच पड़ताल की जाती है और कई अधिकारियों प

बिहार: DPO समेत दर्जन भर CDPO निलंबित, मंत्री मदन सहनी की बड़ी कार्रवाई
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER:  मुंगेर के CDPO को समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने निलंबित कर दिया है. इसको लेकर मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित जांच पड़ताल की जाती है और कई अधिकारियों पर गाज गिरती रहती है. 


समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि अब विभागीय जांच के बाद मुंगेर की DPO पर बड़ी कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वंदना पांडे के ऊपर कई मामलों में अनियमितता के आरोप हैं. विभाग ने वंदना पांडे की निलंबन को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.


इसके साथ ही मधुबनी की DPO के ऊपर भी विभागीय गाज गिरी है. इनके साथ ही विभागीय स्तर पर शाहपुर, भोजपुर की CDPO अलका कुमारी के निलंबन को लेकर भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस कार्रवाई पर समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने कहा कि मुख्यालय से टीम भेजकर जांच करवाते रहते हैं, जिससे आंगनबाड़ी केंद्र सुचारू ढंग से चल सके. 


जहां से भी अनियमितता के मामले सामने आते हैं वहां जांच पड़ताल की जाती है. आंगनबाड़ी केंद्रों में सरकार की ओर से जो भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है, उसमें कोई भी गड़बड़ी करेंगे तो बचेंगे नहीं. समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने बताया कि जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर मुंगेर के DPO वंदना पांडे को निलंबित किया गया है. उससे पहले भी एक दर्जन CDPO और DPO पर इस साल कार्रवाई हो चुकी है. यह नियमित प्रक्रिया है और पहले भी स्तर की कार्रवाई होती रही है और आगे भी जहां भी अनियमितता मिलेगी कार्रवाई की जाएगी. मुंगेर की DPO को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी और उसके बाद जिलाधिकारी की रिपोर्ट मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें