ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी

मुंगेर प्रखंड कार्यालय की छत पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए दो प्रेमी जोड़े, वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा

मुंगेर के टेटिया बंबर प्रखंड कार्यालय की छत पर दो प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चारों नाबालिगों को परिजनों के सुपुर्द किया।

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER: मुंगेर में प्रखंड कार्यालय की छत पर आपत्तिजनक स्थिति में दो प्रेमी जोड़े पकड़े गये। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने पुलिस को बुलाकर दोनों प्रेमी युगल को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने चारों नाबालिगों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। 


मुंगेर मे टेटिया बंबर प्रखंड कार्यालय परिसर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब कार्यालय की छत पर दो युवक और दो युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। जानकारी के अनुसार, करीब 11 बजे ब्लॉक में अपने कार्य से आए कुछ लोगों को संदेह हुआ और वे जैसे ही छत पर पहुंचे, तो वहां चारों को संदिग्ध अवस्था में देख स्तब्ध रह गए। 


उपस्थित लोगों में से कुछ ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गया। सूचना मिलते ही प्रखंड कार्यालय के एक कर्मचारी ने घटना की जानकारी टेटिया बंबर थाना पुलिस को दी। 


पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों प्रेमी युगल को भीड़ से बचाते वहां से निकाल थाने ले गई। जब पुलिस ने पता किया तो चारों नाबालिग थे । जिसके बाद उनके परिजनों को बुलाया गया। परिजनों द्वारा किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर चारों को उनके अभिभावकों को सुपुर्द कर दिया गया ।

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें