ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

भाजपा नफरत की राजनीति करती रही है, बिहार को विजन वाला मजबूत मुख्यमंत्री चाहिए: मुकेश सहनी

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कटिहार, अररिया और किशनगंज में चुनावी सभाओं में भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को कमजोर नहीं बल्कि विजन वाला मजबूत मुख्यमंत्री चाहिए। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार को बदलने का काम किया जाएगा।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:  विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज कटिहार, अररिया और किशनगंज जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं की और महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। 


महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव के साथ चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज बिहार में सरकार दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चल रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शुरू से ही नफरत की राजनीति करती रही है । कभी इसने धर्म के नाम पर तो कभी जातियों के नाम पर समाज को बांटने का काम किया है। 


उन्होंने लोगों को महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि आज बिहार को कमजोर नहीं बल्कि मजबूत मुख्यमंत्री की जरूरत है, जिसके पास बिहार बदलने का विजन हो। उन्होंने लालू यादव के सामाजिक न्याय की नीति को आगे बढ़ाने का भरोसा देते हुए कहा कि हमलोग उनकी नीतियों को मानने वाले लोग है। उन्होंने कहा कि आज आजाद भारत मे पहली बार किसी मल्लाह के बेटे को उप मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया गया है।  महागठबंधन चुनाव मैदान में एक संकल्प के साथ  उतरी है। 


उन्होंने कहा कि हमलोग कई संकल्पों की घोषणा कर चुके  है। हमलोग युवाओं, महिलाओं, किसानों के कल्याण के लिए कई घोषणाएं की है। अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो सभी संकल्पों को पूरा किया जाएगा और बिहार को बदलने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में 20 साल से यह सरकार चल रही है लेकिन बिहार को सही अर्थ में क्या मिला? आज भी बिहार की गिनती पिछड़े राज्यों में होती है। यह स्थिति अब बदलने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आपका सहयोग मिला तो बिहार जरूर बदलेगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें