ब्रेकिंग
बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर

MOTIHARI: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, बेटी की निकाह के लिए रखे पैसे और गहने जलकर राख

मोतिहारी के सुगौली प्रखंड में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में ताहीर मियां का फूस का मकान जलकर खाक हो गया। बेटियों की शादी का सारा सामान नष्ट हो गया, प्रशासन ने जताया मदद का भरोसा।

bihar
पल भर में मातम में बदली खुशिया
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली प्रखंड अंतर्गत पंचायत छपरा बहास गांव के दुबे टोला वार्ड नंबर–1 में रविवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में ताहीर मियां का फूस का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान देखते ही देखते जलकर खाक हो  गया।


बताया जा रहा है कि ताहीर मियां के घर बेटियों की शादी तय थी। शादी के लिए जुटाए गए कपड़े, गहने, बर्तन, फर्नीचर, नकद रुपये और जरूरी कागजात सहित वर्षों की जमा पूंजी आग की भेंट चढ़ गई। पल भर में परिवार की मेहनत और सपने राख में बदल गए।


आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी विकराल थीं कि किसी के बस में नहीं था। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल चुका था।


घटना के बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। बेटियों की शादी को लेकर परिवार की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग की है।


वहीं अंचलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से आपदा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें