ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे...

पूर्वी चंपारण के सरकारी स्कूलों में बच्चों के खेल सामग्री के नाम पर करोड़ों की सरकारी राशि निकालने की तैयारीहै. शिक्षकों का दावा है कि सामान पहुंचे बिना ही भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है. मामले में ठेकेदार से लेकर विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत

Bihar Education News, Motihari School Scam, East Champaran Sports Equipment Scam, Bihar School Corruption, Dhaka Block BEO, Bihar Government School Funds, Sports Material Scam Bihar
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: शिक्षा विभाग में अजब-गजब का खेल चल रहा है. बिना सामान की आपूर्ति किए ही सरकारी राशि के बंदरबांट का खेल जारी है. पूर्व में बेंच-डेस्क व अन्य मद में करोड़ों की लुट हुई, अब बच्चों के खेल सामाग्री से खिलवाड़ शुरू हो गया है. बिना सामान आपूर्ति कराये ही सरकारी राशि निकासी की बड़ी साजिश चल रही है. यह खेल पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में किया जा रहा है.

पूर्वी चंपारण में करोड़ों की निकासी की तैयारी 

पूर्वी चंपारण के सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए आई सरकारी राशि के बंदरबांट की तैयारी है. इसमें ठेकेदार से लेकर अधिकारी तक की मिलीभगत सामने आ रही है. बताया जाता है कि शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में स्पोर्ट्स सामाग्री को लेकर राशि भेजा है. इस राशि से खेल की सामाग्री की खरीद करनी है. इस राशि पर माफियाओं की नजर लग गई है. चालू वित्तीय वर्ष में पैसे की निकासी किसी कीमत पर हो जाए, इसकी प्लानिंग चल रही है. पूर्वी चंपारण के ढाका प्रखंड में कई शिक्षकों ने इसकी जानकारी दी है, कि सामान आया नहीं और पैसे की निकासी को लेकर प्रेशर है. बिना सामान क्रय किए और स्कूल में भेजे ही पीपीए काटा जा रहा है. प्रखंड के अधिकारी-अकाउंटेंट-संबंधित ठेकेदार और अन्य मिलकर राशि निकासी की तैयारी में जुटे हैं. यानि खेल सामाग्री आते रहेगा लेकिन माल(पैसा) मार्च महीने में ही निकासी हो जायेगी. 

खेल में ऊपर से नीचे के अधिकारियों तक की मिलीभगत 

इस संबंध में जब हमने ढाका प्रखंड के बीईओ से पूछा तब उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी हमारे पास नहीं है. अगर ऐसी बात होगी तब हम इसकी जांच करेंगे. वहीं इस संबंध में पूर्वी चंपारण (सर्व शिक्षा अभियान) के डीपीओ से बात की. अंदर ही अंदर ही अंदर जानकारी सभी को है लेकिन हर अधिकारी चुप हैं. इधर, सरकारी पैसे की मार्च के लास्ट तक हर हाल में निकासी की तैयारी चल रही है.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें