ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

एमएलसी चुनाव वोटिंग.. समस्तीपुर में राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने किया मतदान

SAMASTIPUR : बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। एमएलसी चुनाव के लिए समस्तीपुर में भी सुबह 8 बजे से मतदान की

एमएलसी चुनाव वोटिंग.. समस्तीपुर में राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने किया मतदान
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR : बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। एमएलसी चुनाव के लिए समस्तीपुर में भी सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। समस्तीपुर में कुल 20 मतदान केंद्र बनाए गए है, जहां पांच हजार पांच सौ अड़सठ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। 


यूँ तो यहां कुल 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है लेकिन मुख्य मुकाबला आरजेडी की रोमा भारती और बीजेपी से तरुण कुमार के बीच ही माना जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी जेडीयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर समस्तीपुर अंचल कार्यालय केंद्र पर पहले वोटर के तौर पर अपना मतदान किया। रामनाथ ठाकुर ने कहा कि जनप्रतिनिधियो के बेहतरी के लिए यह चुनाव है इसमें हिस्सा जरूर लेना चाहिए।


वोटिंग शाम 4 बजे तक होगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार कर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। सभी केंद्रों पर वोटिंग की लाइव वेबकास्टिंग होगी। अगर किसी केंद्र पर कोई गड़बड़ी हुई तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।


पटना से 6, नालंदा से 5, गया-जहानाबाद-अरवल से 5, औरंगाबाद से 8, नवादा से 11, भोजपुर-बक्सर से 2, रोहतास-कैमूर से 9, सारण से 8, सीवान से 8, गोपालगंज से 6, पश्चिम चंपारण से 7, पूर्वी चंपारण से 7, मुजफ्फरपुर से 6, वैशाली से 6, सीतामढ़ी-शिवहर से 5, दरभंगा से 13, समस्तीपुर से 8, मुंगेर-जमुई-लखीसराय-शेखपुरा से 13, बेगूसराय-खगड़िया से 12, सहरसा-मधेपुरा-सुपौल से 14, भागलपुर-बांका से 7, मधुबनी से 6, पूर्णिया-अररिया सह किशनगंज से 7 और कटिहार निर्वाचन क्षेत्र से 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें