ब्रेकिंग
वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामनेवियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने

मिट्टी धंसने से 1 मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, आक्रोशित लोगों ने झोपड़ी में आग लगाकर किया जमकर हंगामा

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां मिट्टी धंसने से दो मजदूर दब गए जिसमें एक की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दूसरे मजदूर को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

मिट्टी धंसने से 1 मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, आक्रोशित लोगों ने झोपड़ी में आग लगाकर किया जमकर हंगामा
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां मिट्टी धंसने से दो मजदूर दब गए जिसमें एक की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दूसरे मजदूर को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बाइपास की है जहां निर्माणाधीन मकान के कंस्ट्रक्शन के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई। मृतक की पहचान मथुरापुर ओपी के सारी पंचायत निवासी मनोज राम के रूप में हुई है जबकि घायल मजदूर का नाम उमेश सहनी बताया जा रहा है।  


घटना से लोगों में आक्रोश 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शौचालय की टंकी के निर्माण के लिए मजदूर मिट्टी खोद रहे थे तभी अचानक दोनों मिट्टी में दब गए। प्रशासन पर रेस्क्यू कार्य में असहयोग करने का आरोप लगाते हुए घटना से गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और कंस्ट्रक्शन स्थल पर बनेे झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने इस दौरान बाइपास को जाम कर दिया जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने जेसीबी बुलाकर रेस्क्यू शुरू कराया। 5 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद शव को मिट्टी से बाहर निकाला गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

किसकी इजाजत से शुरू हुआ निर्माण कार्य 

जिस जगह पर शौचालय की टंकी का निर्माण कार्य किया जा रहा है वह बुढ़ी गंडक नदी के बांध के अंदर का भाग है। जहां किसी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक है। ऐसे में सवाल उठता है कि यह निर्माण कार्य किसकी इजाजत से यहां शुरू हुई। इसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग इस निर्माण कार्य पर ही सवालियां निशान लगा रहे हैं। 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें