ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

मंत्री राम सूरत राय के दम पर इस शख़्स ने कमाए 27 करोड़ रुपये, RJD ने नए वीडियो से किया सनसनीखेज खुलासा

PATNA : कैंपस से शराब बरामदगी मामले में घिरे मंत्री रामसूरत राय को लेकर आरजेडी ने एक और बड़ा सनसनीखेज वीडियो जारी किया है. आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह वीडियो शेयर

मंत्री राम सूरत राय के दम पर इस शख़्स ने कमाए 27 करोड़ रुपये, RJD ने नए वीडियो से किया सनसनीखेज खुलासा
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कैंपस से शराब बरामदगी मामले में घिरे मंत्री रामसूरत राय को लेकर आरजेडी ने एक और बड़ा सनसनीखेज वीडियो जारी किया है. आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में बैठा एक शख्स कह रहा  है कि उसने मंत्री रामसूरत राय के दम पर पिछले 15 सालों में 27 करोड़ रुपये कमाए है. 

इसके बाद वह शख्स कहता है कि उनका चार ट्रक दारू महिना में कटाता है. उनके चार ट्रक में हर ट्रक में 700 पेटी दारू कटाता है और दारू कहां-कहां जाता है ये सब हम जानते हैं और इसमें से हमको भी कमिशन मिलता था. 

एक दिन हमको फोन करके बुलाए कि सात बजे मीटिंग है मुजफ्फरपुर में और जब हम जाने के लिए निकले तो हमको मंझौली मोड़ पर टैंकर के गेट से ठोकर मरवाते हैं. हम और हमारा बेटा दोनों बुलेट बाइक से सवार होकर मीटिंग के लिए जा रहे थे. इस हादसे में हम गंभीर रुप से घायर हो गए. लेकिन इसके बाद भी हम उनके यहां ही गए और रात भर लेटे रहे पर वह हमे देखने नहीं आए. उनके और लोग आए पर न तो किसी ने दवा दी और न ही किसी ने मेरी मदद की. 

वीडियो में बोल रहा शख्स यह दावा करता है कि उसकी हत्या की प्लानिंग की गई थी लेकिन वह बाल-बाल बच गया. इसके साथ ही वह शख्स कह रहा है कि मैं आज जो भी हूं रामसूरत राय के कारण ही हूं. मैंने 27 करोड़ रुपये भी उन्हीं के कारण 15 साल में कमाया हूं.  इस वीडियो को राजद के एक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है. हालांकि फर्स्ट बिहार झारखंड इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें