ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

मंत्री जीवेश कुमार ने कहा.. बार बार नहीं लगा सकते लॉकडाउन, कोरोना के साथ जीने की आदत डालिए

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गंभीर हैं. सोमवार को सीएम की जनता दरबार में भी कई संक्र

मंत्री जीवेश कुमार ने कहा.. बार बार नहीं लगा सकते लॉकडाउन, कोरोना के साथ जीने की आदत डालिए
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गंभीर हैं. सोमवार को सीएम की जनता दरबार में भी कई संक्रमित मिले हैं. इसके अलावा कई नेताओं के भी संक्रमित होने की खबर है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक करेंगे, जिसमें कोरोना गाइडलाइन और आंशिक लॉकडाउन लगाने पर फैसला कर सकते हैं। इस बीच बिहार सरकार के मंत्री जीवेश कुमार ने एक बड़ा बयान दिया है.


दिल्‍ली में मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा है लोगों को कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है. पूरे बिहार को अलर्ट मोड में रखा गया है. कोरोना से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है.  मंत्री ने कहा कि अब कोरोना के बीच ही काम करने की आदत डालनी होगी.


मंत्री ने कहा कि कोविड-19 अपना रूप बदल रहा है. कभी कोरोना, कभी डेल्‍टा तो कभी ओमिक्रोन आ रहा है. पता नहीं यह सब कब रुकेगा और ऐसे में बार-बार लाकडाउन भी नहीं लगाया जा सकता. ऐसे में लोगों को अब इसके साथ जीने की आदत डालनी होगी.


मंत्री ने कहा कि बार-बार लाकडाउन लगाते रहने से रोजी-रोटी समस्‍या हो रही है. इसको भी ध्यान देना चाहिए. कोरोना के चलते अब देश और राज्‍य की अर्थव्‍यवस्‍था की रफ्तार को रोक तो नहीं सकते.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें