ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

दो महिला पुलिसकर्मियों ने DGP पर तानी राइफल, कहा- हटिये नहीं तो टन्न से ठोक देंगे

BHAGALPUR: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के साथ भागलपुर में अजीब वाकया हुआ. सोमवार की सुबह ट्रेन से डीजीपी भागलपुर परिसदन पहुंचे. जहां उन्होंने डीआईजी और एसएसपी समेत सभी अ

दो महिला पुलिसकर्मियों ने DGP पर तानी राइफल, कहा- हटिये नहीं तो टन्न से ठोक देंगे
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के साथ भागलपुर में अजीब वाकया हुआ. सोमवार की सुबह ट्रेन से डीजीपी भागलपुर परिसदन पहुंचे. जहां उन्होंने डीआईजी और एसएसपी समेत सभी अधिकारियों को आराम करने की बात कहकर वापस भेज दिया. उसके बाद डीजीपी खुद ट्रैक सूट और मफलर पहनकर पुलिस लाइन में जांच के लिए निकल पड़े.


इस दौरान डीजीपी ने बिना अपना परिचय दिये हथियार से लैस दो महिला सिपाहियों से पूछा कि आपलोग राइफल चला सकते हैं या नहीं. डीजीपी ने महिला पुलिसकर्मियों से पूछा कि सिर्फ दिखाने के लिए ये हथियार तो नहीं है? जिसके बाद अनुराधा नाम की सिपाही ने कहा कि अभी तो हमलोग 45 राउंड गोली चला कर बांका से लौटे हैं. अभी गणतंत्र दिवस परेड के अभ्यास में जा रहे हैं. पुलिसकर्मी की इस बात पर डीजीपी ने कहा कि अगर दोनों का हथियार लेकर भाग जाएंगे तो आप लोग क्या कीजिएगा.


हथियार छीनकर भागने की बात सुनकर दोनों दोनों महिला सिपाही भड़क गईं, उन्होंने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से कहा कि 'हथियार लेकर भागिए तो दिखा देंगे...टन्न से इंसास से ठोकिए देंगे.' महिला सिपाहियों ने तुरंत कंधे से इंसास निकाल कर डीजीपी पर तान भी दिया. इसके बाद डीजीपी ने दोनों महिला सिपाहियों को अपना परिचय दिया फिर डीजीपी ने दोनों महिला सिपाहियों को जय हिंद बोल कर सलाम किया. दोनों महिला सिपाहियों का हौसला देखकर डीजीपी खुशी से गदगद हो गए उन्हें शाबाशी देकर वापस वहां से लौट गये.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें