बिहार के इस रूट पर पहली बार चली ट्रेन, आज़ादी के बाद रचा गया इतिहास BIHAR: बारात जा रहे बाइक सवार को हाइवा ने रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, घर में मातम का माहौल Bihar News: बिहार की इस नदी पर 200 करोड़ की लगत से बनेगा पुल, इंजीनियरों की टीम ने किया सर्वे Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Bihar News: मुर्गी की हत्या के बाद रोते-बिलखते थाने पहुंची महिला, देवर सहित 3 पर FIR दर्ज BIHAR CRIME: जहानाबाद में दिनदहाड़े 2.80 लाख की लूट, बैंक से पैसे निकालने गई महिला को बनाया निशाना Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Life Style: बच्चों को जरूरत से ज्यादा मीठा खिलाना पड़ सकता है भारी, हो सकती है यह गंभीर समस्या
30-Apr-2025 08:42 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी में एक जनसभा को वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने संबोधित किया। लोगों से कहा कि हक मांगने से नहीं मिलता, उसे छीनना पड़ता है। भगवान भी कहते हैं, कर्म करो तब ही फल मिलेगा। मुकेश सहनी ने आगे कहा कि समाज में अगर सिर उठाकर जीना है तो शिक्षित होना जरूरी है।
विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बुधवार को बड़े ही स्पष्ट शब्दों में कहा कि हक मांगने से नहीं मिलता बल्कि छिनना पड़ता है। मधुबनी के अरेड के बलाइन में आज लोगों को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि भगवान भी कहते हैं कि कर्म करोगे तभी फल मिलेगा। इसलिए हमें कर्म से पीछे नहीं हटना चाहिए।
उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि एक रोटी कम खाइए लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाइए। उन्होंने कहा कि समाज में अगर सिर उठाकर जीना है तो शिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने भी लंबी लड़ाई लड़ी तब जाकर देश आजाद हुआ।
वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा, हमें लड़ाई लड़नी होगी। आज पिछले कई सालों से हम लोग निषाद समाज के आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर हमारे पूर्वज पहले संघर्ष करते तो आज हमें आरक्षण मिल गया होता।
उन्होंने कहा कि आज कई राज्यों में निषादों को आरक्षण है लेकिन बिहार में नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पास वोट की ताकत है, लेकिन हम उसे समझ नहीं पा रहे हैं। जब अपनी सरकार होगी तो हमें अधिकार भी मिल जाएगा। उन्होंने लोगों से अपनी सरकार बनाने की अपील की।