MADHUBANI: मधुबनी जिले में अपराधियों ने एक दवा व्यवसायी को निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बेनीपट्टी स्थित राधे ट्रेडर्स के संचालक राधे साह रोज की तरह विभिन्न दुकानों से कलेक्शन कर साहरघाट पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने नवीन मेडिकल हॉल में दवा की आपूर्ति की और कुछ देर के लिए दुकान पर रुके। जब वे वापस अपनी बाइक के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि डिक्की खुली हुई है। जांच करने पर पता चला कि डिक्की में रखे 65 हजार रुपये नकद और उधारी की बही गायब है।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। साहरघाट थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।




