ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

“तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Bihar Police: मधुबनी के ललमनियां थाना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक महिला ने थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के खिलाफ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है और वायरल ऑडियो ने विवाद को और बढ़ा दिया है। क्या सच

“तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Police: बिहार के मधुबनी जिले से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां ललमनियां थाना के थानाध्यक्ष पर एक महिला से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। इस पूरे मामले को लेकर एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विवाद को और बढ़ा दिया है। हालांकि, इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


बताया जा रहा है कि यह मामला फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र का है। पीड़ित महिला ललिता देवी अपने साथ हुए विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंची थीं। आरोप है कि उनकी बात सुनने के बजाय थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने उनके साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।


वायरल ऑडियो में कथित तौर पर थानाध्यक्ष महिला से कहते सुनाई दे रहे हैं कि “तुमसे ज्यादा सुंदर तो मेरे घर में काम करने वाली है।” इतना ही नहीं, महिला का आरोप है कि उनके साथ और भी आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया।


मामले की शुरुआत 15 मार्च को हुई थी, जब ललमनियां थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। इस घटना में ललिता देवी भी घायल हो गई थीं। वह अपनी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचीं, लेकिन आरोप है कि उन्हें पहले इलाज कराने के नाम पर लौटा दिया गया।


इसके बाद परिजनों ने उन्हें खुटौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज हुआ। इलाज के बाद जब मामला आगे बढ़ा, तो पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया, लेकिन आरोप है कि शाम तक दूसरे पक्ष को छोड़ दिया गया, जबकि पीड़िता पक्ष को देर तक रोके रखा गया।


स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद रात में पीड़िता पक्ष को भी छोड़ा गया। लेकिन महिला का आरोप है कि जब वह अगले दिन फिर से थाने पहुंचीं, तो उनके साथ और भी खराब व्यवहार किया गया।


महिला ने बताया कि थाने में उन्हें काफी देर तक बैठाए रखा गया और थानाध्यक्ष अंदर कमरे में चले गए। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग उनसे मिलने पहुंचे। जब काफी देर बाद थानाध्यक्ष बाहर आए और महिला ने अपनी बात रखने की कोशिश की, तो उन्हें डांटकर भगा दिया गया।


पीड़िता का आरोप है कि उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, बल्कि उल्टा उनके ही खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम से महिला और उसका परिवार काफी आहत और परेशान है।


वहीं, इस मामले पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि वायरल ऑडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उनका कहना है कि वह अपने निजी पारिवारिक मामले पर बात कर रहे थे, जिसे तोड़-मरोड़ कर वायरल कर दिया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए अमित कुमार (डीएसपी) ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें