ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

मधुबनी में EOU की बड़ी कार्रवाई: बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर रेड

मधुबनी के जयनगर में EOU ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के घर और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच जारी है।

बिहार न्यूज
एक्शन में ईओयू
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MADHUBANI: मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के घर और कार्यालय पर छापेमारी की।


जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम जयनगर स्थित उनके आवास और कार्यालय पहुंची, जहां कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


छापेमारी के दौरान ईओयू के अधिकारियों ने कार्यालय में मौजूद कर्मियों और अन्य अधिकारियों से पूछताछ भी की। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यालय और घर के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी।


कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति को अंदर-बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार, कार्यपालक अभियंता के पास आय से अधिक कई करोड़ रुपये की संपत्ति होने की आशंका है, जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई है।


हालांकि, ईओयू के अधिकारियों ने फिलहाल मामले में कोई आधिकारिक जानकारी देने से इनकार किया है और कहा है कि वरीय अधिकारियों द्वारा ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें