ब्रेकिंग
टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबटेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब

मधेपुरा के होनहार छात्र की यूक्रेन में हार्ट अटैक से हुई मौत, शव पहुंचते ही गांववालों की आंखें हुईं नम

MADHEPURA : घर के इकलौते बेटे की यूक्रेन में हार्ट अटैक से हुई मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के दस दिनों बाद भारत पहुंचे पार्थिव शरीर को आज मधेपुरा स्थित

मधेपुरा के होनहार छात्र की यूक्रेन में हार्ट अटैक से हुई मौत, शव पहुंचते ही गांववालों की आंखें हुईं नम
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MADHEPURA : घर के इकलौते बेटे की यूक्रेन में हार्ट अटैक से हुई मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के दस दिनों बाद भारत पहुंचे पार्थिव शरीर को आज मधेपुरा स्थित आवास पर लाया गया। जहां अंतिम दर्शन कर लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।


मधेपुरा के आजाद नगर स्थित वार्ड 72 में रहने वाले रविन्द्र कुमार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें आज यह दिन देखने पड़ेगे। सोनू उनका इकलौता बेटा था जिसे लेकर उन्होंने कई ख्वाब भी संजोए रखे थे। दोनों बहनों का भी सपना था कि उनका भाई सोनू एक दिन बहुत बड़ा डॉक्टर बनेगा और परिवार का नाम रौशन करेगा। सोनू यूक्रेन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर ही रहा था कि तभी अचानक हार्ट अटैक से मौत की खबर ने सभी के सपने पर पानी फेर दिया। 


सोनू मेधावी छात्र था जिसकी चर्चा अक्सरहां लोग किया करते थे। अचानक हुई इस तरह की घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। मृतक के पिता रविन्द्र कुमार मधेपुरा के कुमारखंड अंचल में राजस्व कर्मचारी हैं। 25 वर्षीय बेटे की मौत की खबर से वे काफी सदमें में हैं। वही परिजनों का भी रो-रोकर हाल बुरा है। यूक्रेन में हार्ट अटैक से मौत के दस दिन बाद आज शव भारत पहुंचा जिसके बाद पार्थिव शरीर को मधेपुरा स्थित आवास ले जाया गया जहां लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें