ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

मछली कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय की है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने मछली कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के करोड़ गांव वार्ड 12 की है। बताया

मछली कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय की है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने मछली कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के करोड़ गांव वार्ड 12 की है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात रामप्रवेश सहनी का 18 साल के बेटे धर्मेंद्र कुमार खाना खाकर अपने घर के पास टहल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। 



गोली लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन फानन में घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है हालांकि परिजनों ने किसी से कोई विवाद या दुश्मनी की बात से इनकार किया है। 



फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है कि आखिर धर्मेंद्र कुमार की हत्या किसने और क्यों की है। मृतक के चाचा ने बताया कि वह जलकर से लौटे थे। भतीजा सड़क पर टहल रहा था तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर फरार हो गया। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो गया धर्मेंद्र की हत्या किसने और क्यों की है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें