ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, 25 फीसदी ही काम कर रही किडनी, मानसिक तनाव भी बढ़ा

RANCHI : चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है. शनिवार का दिन मुलाकातिओं का होता है, पर तीन लोगों से मिलने की अनुमति के बावजूद उन

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, 25 फीसदी ही काम कर रही किडनी, मानसिक तनाव भी बढ़ा
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है. शनिवार का दिन मुलाकातिओं का होता है, पर तीन लोगों से मिलने की अनुमति के बावजूद उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की. 

उनके स्वास्थ्य की देखरेख में लगे डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें डायलिसिस की जरुरत पड़ सकती है. लालू प्रसाद यादव की 25 फीसदी ही किडनी काम कर रही है. हाल के कुछ दिनों में इसमें 10 फीसदी की गिरावट आई है. अगर हालत ऐसे ही रहे तो उन्हें डायलिसिस की जरुरत पड़ेगी. 

रिम्स प्रबंधन की तरफ से इसकी जानकारी हाईकोर्ट को भी दी गई है. बता दें कि हाईकोर्ट ने रिम्स प्रबंधन से लालू यादव के स्वास्थ्य पर रिपोर्ट मांगी थी. डॉक्टरों का कहना है कि जब लालू यादव रिम्स में थे तब उनकी किडनी 3 बी के स्टेज में थी. पर अब यह स्टेज-4 में पहुंच गई है. दो साल तक इंसुलिन और चिकित्सकों की देख-रेख में किडनी ने बेहतर काम किया था, लेकिन अब एक बार फिर उसकी हालत बिगड़ने लगी है. वहीं डॉक्टरों का कहना है कि लालू प्रसाद यादव मानसिक तनाव में भी हैं. वे खाने-पीने पर भी नियमित ध्यान नहीं दे रहे हैं. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें