ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

लालू-राबड़ी आवास पर पसरा रहेगा सन्नाटा, दिल्ली में परिवार के साथ दही-चूड़ा खाएंगे RJD सुप्रीमो

PATNA : मकर संक्रांति के मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तरफ से दिया जाने वाला दही चूड़ा बहुत हमेशा से सुर्खियों में रहा है. लालू यादव के जेल जाने के बाद इसकी रौनक

लालू-राबड़ी आवास पर पसरा रहेगा सन्नाटा, दिल्ली में परिवार के साथ दही-चूड़ा खाएंगे RJD सुप्रीमो
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : मकर संक्रांति के मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तरफ से दिया जाने वाला दही चूड़ा बहुत हमेशा से सुर्खियों में रहा है. लालू यादव के जेल जाने के बाद इसकी रौनक भले ही कम रही हो लेकिन इस बार आरजेडी सुप्रीमो के जमानत पर रिहा होने के बाद उम्मीद थी की 10 सर्कुलर स्थित राबड़ी आवास में दही चूड़ा भोज का आयोजन देखने को मिलेगा. 


लेकिन कोरोना वायरस की तीसरी लहर ने इस पर भी पानी फेर दिया है. राबड़ी आवास पर इस साल भी दही-चूड़ा भोज का आयोजन नहीं होगा. खुद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली में हैं और वह वहीं पर परिवार के साथ दही चूरा खाएंगे.


बता दें कि लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की हाल में ही शादी हुई है और लालू की छोटी बहू राजश्री यादव की परिवार के बीच यह पहली मकर संक्रांति है. ऐसे में लोगों को इस बात का इंतजार था कि लालू की नई बहू के घर आने पर बड़ा आयोजन करेंगे. लेकिन, कोरोना के कारण लालू ने अपने पूरे परिवार को ही दिल्ली बुला लिया है.


लालू यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मंगलवार को अपनी नई बहू राजश्री के साथ दिल्ली रवाना हो गईं. राजश्री और राबड़ी को साथ लेकर लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच चुके हैं. इन तीनों के पहले तेजस्वी यादव हैदराबाद होते हुए दिल्ली पहुंच चुके हैं. अब लालू यादव का पूरा परिवार दिल्ली में है. अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर लालू यादव दिल्ली में रह रहे हैं और यहीं पर वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ दही-चूड़ा खाएंगे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें