ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

ट्रक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत, गाड़ी भी जलकर राख

LAKHISARAI: लखीसराय से है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की कवैया थाना क्षेत्र के पचना रोड बायपास की है। यहां ट्रक और स्कॉर्पियो की जोरदा

ट्रक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत, गाड़ी भी जलकर राख
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

LAKHISARAI: लखीसराय से है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की कवैया थाना क्षेत्र के पचना रोड बायपास की है। यहां ट्रक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो का ड्राइवर मौके से भाग निकला। घटना के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक भी बायपास पुल पर बनी रेलिंग से टकराकर दूसरी तरफ पलट गया। हादसे के बाद ट्रक के इंजन में आग लग गई जिससे उसका अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक  शुक्रवार रात करीब 12 बजे नया बाजार के रास्ते पचना रोड होते हुए बायपास की तरफ जा रही स्कार्पियो की टक्कर बायपास से गुजर रहे एक ट्रक से हो गई। मृतकों की पहचान अमहरा थाना क्षेत्र के दीघा के राजू केवट के 25 साल के धीरज कुमार और स्व डोमन मांझी के 35 साल के बेटे युगल के रूप में की गई है। धीरज कुमार की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। 



घटना की जानकारी के बाद अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचकर धूं-धूं कर जल रहे ट्रक और स्कॉर्पियो में लगी आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे एएसपी सैयद इमरान मसूद ने लोगों से पूछताछ की और पूरी स्थिति से मीडिया कर्मियों को भी अवगत कराया। मौके पर कबैया थाना और टाउन थाना की पुलिस भी मौजूद रही।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें