ब्रेकिंग
Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीBihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजी

बारात जा रहे 3 युवकों को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, एक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक को फूंका

LAKHISARAI: खबर लखीसराय से आ रही है जहां बारात जाने के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौंद डाला। जिससे एक की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि दो बुरी तरह से घायल हो गया। इस दौरान ट

बारात जा रहे 3 युवकों को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, एक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक को फूंका
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

LAKHISARAI: खबर लखीसराय से आ रही है जहां बारात जाने के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौंद डाला। जिससे एक की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि दो बुरी तरह से घायल हो गया। इस दौरान ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। जिससे ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के चंदनपुरा की है। 



घटना के संबंध में बताया जाता है कि लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र से बारात सूर्यगढ़ा के सैदपुरा जा रही थी। शादी में शामिल होने के लिए एक बाइक पर सवार तीन युवक भी सैदपुरा जा रहे थे लेकिन तबी एनएच-80 पर सामने से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला जिसे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जिसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 



इस घटना की खबर पाकर कई बाराती सैदपुरा से पहुंचे और इस हादसे को देखकर आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने ट्रक को फूंक डाला। ट्रक पर कोयला लदा हुआ था जिसकी वजह से ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। मृतक की पहचान बड़ी कवैया निवासी 26 वर्षीय सुजीत कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 



इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें